Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बुडगड्डा जंगल में शराब भट्टी ध्वस्त, 5 कि्ंवटल जावा महुआ जब्त

Bermo : बेरमो के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुडगड्डा जंगल में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि बुडगड्डा जंगल में अवैध शराब की भट्ठी लगभग डेढ एकड़ के दायरा में फैली थी. पुलिस टीम को देखकर भट्टी में काम कर रहे लोग जंगल में भाग गए. बरामद जावा महुआ और उपकरण को जलाकर नष्ट कर दिया गया. इससे पहले 27 दिसंबर को भी बुडगड्डा जंगल से महुआ शराब की मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया था. इसके अलावे 2 जनवरी को बरई गांव में छापामारी कर लगभग 10 कि्ंवटल जावा महुआ जब्त किया था. इस अभियान में थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा, अनि मुणा कुमार राणा सहित सशस्त्र बल जवान शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार ज़ारी रहेगा. बुड्डगढ़ा जंगल में सालोंभर बनती है महुआ शराब पुलिस को सूचना मिली थी कि बुड्डगढ़ा जंगल में कई ऐसे धंधेबाज है, जो सालों भर नदी किनारे झोपड़ी बनाकर महुआ का शराब बनाते है. जिसे बोकारो, गोमिया, बिष्णुगढ़ के बाजारों में बाइक से खपाया जाता है. बुड्डगढ़ा जंगल में जब पुलिस की टीम पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान थी. जमीन के नीचे ड्रम को गाड़ कर रखा गया था. पानी के लिए पंप लगा था. बताया जाता है कि धंधेबाज जावा महुआ में यूरिया खाद के अलावा केमिकल मिलाकर शराब बनाते है. दो तरह की शराब बनती है. एक बोतल शराब 100 रूपए में बेचते है. यह">https://lagatar.in/bermo-savitri-bai-phule-was-remembered-on-her-birth-anniversary/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जयंती पर सावित्री बाई फुले को किया गया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही