Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : रोजगार की मांग को लेकर बीटीपीएस का गेट 5 घंटे जाम, टकराव

Advertisement
Advertisement

यूनियन के साथ प्रबंधन की वार्ता में लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र (बीटीपीएस) के बी प्लांट के डिसमेंटल कार्यों में स्थानीय को रोजगार देने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने 31 जुलाई को हिन्द मजदूर किसान यूनियन के बैनर तले प्लांट का गेट 5 घंटे तक जाम रखा. मजदूरों व कर्मियों को अंदर जाने से रोका गया. इससे आंदोलनकारियों व कामगारों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ ने वहां बेरिकेडिंग लगा दी. डीवीसी प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और गेट जाम समाप्त किया. इससे पहले डीवीसी प्लांट के डीजीएम बीजी होलकर व थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान गेट पर पहुंचे और गेट जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे नहीं माने. अंत में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई, जिसमें अधिकारियों ने मांगों की पूर्ति के संबंध में लिखित आश्वासन दिया.

बंगाल, यूपी, ओडिशा के मजदूर खदेड़े जाएंगे : वतन महतो

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर किसान यूनियन के महासचिव इंद्रदेव महतो व वतन महतो ने कहा कि कंपनी बी प्लांट के डिसमेंटल कार्यों में यूपी, हैदराबाद, ओडिशा, बंगाल सहित अन्य राज्यों के मजदूरों से काम करवा रही है. जबकि यहां के मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 3 अगस्त तक प्रबंधन ने मांगों की पूर्ति नहीं की, तो यूनिन कंपनी का गेट अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देगी. बाहरी मजदूरों को ढूंढकर खदेड़ा जाएगा.

यूनियन की ये हैं मुख्य मांगें

यूनियन की मुख्य मांगों में बी प्लांट के डिसमेंटल कार्यों में 75 फीसदी स्थानीय व बेरोजगारों को रोजगार, मेंटेनेस के कार्यों व प्रदूषण प्लांट में स्थानीय मजदूरों को काम देने, गांवों में जल मीनार बनाने, बोकारो थर्मल से पिलपिलो मोड़ व कंजकिरो तक स्ट्रीट लाइट लगाने, कोनार नदी तट पर विधुत शवदाह गृह का निर्माण, प्लांट में कार्यरत बाहरी मजदूरों को हटाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. आंदोलन में महेंद्र महतो, रंगनाथ चौबे, हरदीप आजाद, खेमलाल महतो, कृष्णा कुमार महतो, टेकलाल महतो, मनीष पासवान, रंजीत शर्मा, अशोक यादव, रामाशंकर शर्मा, खुशी महतो, मुकेश राम, दीपक राम, रघुनाथ मिर्धा, गणेश महतो, राजू राम के अलावा आसपास के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-opposition-protest-against-violence-in-manipur-on-august-1/">पाकुड़

: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ विपक्ष का धरना-प्रदर्शन 1 अगस्त को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही