Search

बेरमो : महुआटांड़ थाना क्षेत्र में अवैध सुरंगों पर चला बुलडोजर

Bermo: बेरमो अनुमंडल के महुआटांड में बुधवार 23 फरवरी को अवैध सुरंगों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया. बता दें कि महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के धवैया में अवैध रूप से सुरंग बना कर कोयला की चोरी की जा रही थी. थाना विवेक तिवारी और सीसीएल रजरप्पा के सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से इन सुरंगों को ध्वस्त किया. यह कार्रवाई अवैध माइनिंग को रोकने के लिए की गई है. इसके पहले भी अवैध माइनिंग को रोकने के लिए बुलडोजर चलाया गया था. समय समय पर यह कार्रवाई की जाती है. आज भी कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी. पिछले दिनों बोकारो एसपी के नेतृत्व में सीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कोयला चोरी रोकने का निर्णय लिया गया था. इसी निर्णय के आलोक में जहां अवैध रूप से कोयला चोरी हो रही है, उसे रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//