Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बुंडू मुखिया ने शपथ पत्र में लंबित मुकदमे की नहीं दी थी जानकारी, एसडीओ ने दिया नोटिस

Bermo : बेरमो के एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनंत कुमार ने पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को नोटिस भेजा है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने 3 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में मुखिया निहारिका सुकृति को उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि क्यों नही पंचायत राज अधिनियम 2001 के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जाये. एसडीओ ने नोटिस जारी कर कहा है कि बुंडू पंचायत की पुष्पा कुमारी और रिंकी कुमारी जायसवाल ने लिखित शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि निहारिका सुकृति जो उस समय मुखिया पद की उम्मीदवार थी ने जान बुझकर नामाकंन पत्र के साथ समर्पित शपथ पत्र में कई साक्ष्यों को छुपाया. शपथ पत्र में मुकदमा लंबित होने और मुकदमा से संबंधित मामला के कॉलम में मुकदमा का जिक्र नहीं है. जबकि उनके विरूद्ध अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी वडोदरा गुजरात के न्यायालय में एक मुकदमा (कांड सं. 4020/2021) लम्बित था. इसके अलावा शपथ पत्र में चल अचल सम्पति का विवरण गलत दिया गया है. जबकि वह मेसर्स मनभावन इन्टरप्राइजेज की प्रोपराइटर थी. शिकायत में कहा गया है कि उनके पति अनेक फर्म के व्यवसायी है, किन्तु नामांकन पत्र के साथ दाखिल किये गये शपथ पत्र में परिसम्पति का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. इन आधार पर उनकी मुखिया पद के निर्वाचन को चुनौती देते हुए निर्वाचन को रद्द करने की मांग की गई है. यह">https://lagatar.in/bermo-farewell-given-to-12th-class-students-in-gomia-inter-college/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही