Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मणिपुर की घटना के खिलाफ बोकारो थर्मल में कैंडल मार्च

Advertisement
Advertisement
मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग
Bermo : मणिपुर की घटना के खिलाफ अंबेडकर बुद्ध सोसायटी व आदिवासी सरना समिति ने बोकारो थर्मल में कैंडल मार्च निकाला. बोकारो थर्मल के अंबेडकर नगर से निकला मार्च स्टेशन रोड, अस्पताल चौक रोड होते हुए झारखंड चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां शामिल हुई. नुक्कड़ सभा को रविंद्र बौद्ध, गणेश राम, रामप्रसाद, मनोज कुमार, छोटन राम, कालेश्वर बौद्ध, राजकुमार गुरु मांझी आदि ने संबोधित किया. कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं का प्रताड़ना चिंतनीय है. डबल इंजन को भाजपा सरकार मणिपुर को संभालने में नाकाम रही है. इसलिए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. इसके अलावा दोषियों को फांसी देने की मांग की गई. मौके पर धुर्वा मांझी, जहरु उरांव, सुधीर हेम्ब्रम, बोधन बास्के, मोती बेसरा, धर्मनाथ बौद्ध, विजय कुमार, मंजू बौद्ध, गीता, राधा देवी, मालती, सुनीता, धनवा देवी, कुमकुम कुमारी, सुनीता टोप्पो, हेमलता किस्पोट्टा, केरल टुडू, गंगा मुनि, रेखा देवी, शमिया खलखो, गीता देवी, मुनिया देवी शामिल थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715929&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : पेटरवार हादसे में मृत दो चचेरे भाइयों को किया गया सुपुर्द-ए-खाक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही