Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bermo :  कार दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में बाल बाल बचे भाजपा नेता

Advertisement
Advertisement
Bermo :   भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य राम किंकर पांडे सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गये. मंगलवार की रात को वह फुसरो से बोकारो जा रहे थे. बालीडीह पेट्रोल पंप के पास उनकी स्वीफ्ट कार (गाड़ी न. 2434)  अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.  जिसके कारण उनके हाथ में चोट आयी है. रात्रि में ही चास स्थित देवांश अस्पताल के मालिक अमित कुमार ने उन्हें खुद ले जाकर अस्पताल में इलाज करवाया. बालीडीह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में खड़ा कर दिया. इसे भी पढ़ें -Bermo">https://lagatar.in/bermo-workers-tool-down-movement-postponed-after-assurance-from-management/">Bermo

: प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूरों का टूल डाउन आंदोलन स्थगित

कई लोगों ने हालचाल पूछा

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने उसका हाल चाल पूछा. फिलहाल वे अपने फुसरो स्थित आवास में आराम कर रहे हैं. मौके पर भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ,भाजपा दिनेश सिंह, भाजयुमो नेता वैभव चौरसिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जी, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, शंकर सिन्हा, सुमित सिंह, कौटिल्य महा परिवार के अनिल चंद्र झा और बसंत पाठक उन्हें देखने पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही