Search

 
 
 

बेरमो : कार पेड़ से व बाइक पोल से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 
Bermo : आईईएल थाना क्षेत्र के टीचर फ्लैट के निकट सोमवार की रात एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में कार पर सवार आईईएल कंपनी के कर्मचारी रंजीत तिवारी गंरीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल आर्डियर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया गया कि रंजीत तिवारी हजारीबाग के दारू से इंडिका कार से अपने घर लौट रहे थे. तभी अचानक आईईएल थाना क्षेत्र के टीचर फ्लैट के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, एक अन्य घटना में उसी स्थान पर आईईएल लाल फ्लैट के संतोष मुर्मू की बाइक एक पोल से टकरा गई. वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bhola-soni-will-be-the-candidate-for-the-post-of-president-in-the-elections-of-youth-business-association-phusro/">बेरमो

: युवा व्यवसायी संघ फुसरो के चुनाव में भोला सोनी होंगे अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही