Search

 
 
 

बेरमोः मुआवजा के लिए रोड जाम करने वाले मृतक के पुत्र पर केस दर्ज

 

ओरिका कंपनी की कॉलानी में तैनात गार्ड नारायण की 23 जुलाई को हुई थी मौत

Bermo : गोमिया की आईईएल थाना पुलिस ने पिता के निधन के बाद कंपनी से नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले उनके पुत्र सहित 12 नामजद और अन्य चालीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी अभिषेक महतो ने बताया कि 23 जुलाई को सड़क जाम के दौरान पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जाम के कारण गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क पर करीब तीस घंटे तक आवागमन ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी, लिहाजा मुकदमा दर्ज किया गया है. जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनमें मृत गार्ड नारायण यादव का पुत्र रूपेश यादव व संदीप यादव सहित ग्रामीण गोपी यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, रवि सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि शामिल हैं. ज्ञात हो कि बहुराष्ट्रीय कंपनी ओरिका की गोमिया स्थित आवासीय कॉलानी में निजी गार्ड नारायण यादव की 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. मुआवजा व आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ अगले दिन ओरिका कंपनी के गेट के समक्ष शव को रख कर धरना दिया. साथ ही कंपनी व गोमिया-हजारीबाग मुख्य सड़क को 30 घंटे तक जाम कर दिया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-vehicle-overturned-near-nimiaghat-4-people-of-haryana-injured/">

गिरिडीह : निमियाघाट के पास वाहन पलटा, हरियाणा निवासी 4 लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही