Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना ज़रूरी : चंद्र प्रकाश चौधरी

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया पंचायत के बेलाटांड में ग्रामीणों ने भारत रत्न से सम्मानित व संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाया. समारोह में मुख्य अथिति सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने बाबा साहेब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया. इस मौके पर पंच वृक्ष की पूजन और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जाति की जनगणना जरूरी है. बाबा साहेब की जीवनी प्रेरणादायक है, उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती पर अवकाश की घोषणा सराहनीय है. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के दलितों, गरीबों व शोषितों को संवैधानिक रूप से उनके हक और अधिकार देने का कार्य किया. वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. इससे पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में खास तौर पर जिला परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी, बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन शामिल हुए. समारोह में बद्री पासवान, मोहन राम, गंदौरी राम, अरुण यादव, धनंजय सिंह, राम किसून रविदास, सुरेंद्र रविदास, विपिन नायक, किशोर वर्मन आदि लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-for-the-sake-of-the-future-of-two-sons-the-wife-killed-her-drunken-husband/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : दो बेटों के भविष्य के खातिर पत्नी ने की थी शराबी पति की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही