Search

 
 
 

बेरमो : वज्रपात की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

 

जंगल से बकरी चराकर लौट रहा था घर

Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुदा पंचायत के खखडा ग्राम निवासी उमेश महतो 42 वर्ष की 26 अगस्त की शाम को वज्रपात से मौत हो गई. वह जंगल से बकरी चराकर लौट रहा था तब यह हादसा हुई. बताया गया उमेश महतो दोपहर में जंगल बकरी चराने गया था. हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक वज्रपात हो गई, जिसके चपेट में वह आ गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और उसके शव को घर ले आए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना जगेश्वर थाना को दी. पुलिस शव को अपने कब्जे में पंचनामा किया है. शाम हो जाने के कारण रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना की जानकारी मिलने पर गोमिया अंचल के अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि मृतक के आश्रित को चार लाख मुआवजा दिलाया जाएगा. उमेश महतो की हादसे में मौत पर परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dahu-yadavs-brother-sunil-yadav-arrested-in-mining-scam/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : खनन घोटाले में दाहू यादव का भाई सुनील यादव गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही