Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीएमपीएफ ग्रेच्युटी मामले की जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची

Bermo : सीबीआई रांची की दो सदस्यीय टीम सीसीएल बीएंडके एरिया विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त एवं मृत कामगारों के सीएमपीएफ ग्रेच्युटी राशि भुगतान मामले की जांच करने 26 मई की सुबह पहुंची. वर्ष 2012 से लेकर 2016 में कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे तथा कुछ कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी. कुछ कर्मचारियों के सीएमपीएफ खाते में नॉमिनी का नाम नहीं था, लेकिन बाद में नॉमिनी का नाम देकर रुपए की निकासी कर ली गई. इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची. पूर्व में भी एक बार सीबीआई की टीम इस मामले की जांच कर चुकी है. अब दूसरी बार जांच की जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीएंडके एरिया के कार्मिक प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि कुछ पुराने मामले की जांच करने टीम पहुंची है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648501&action=edit">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट: 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही