Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल व नप अधिकारी मिलकर करें क्षेत्र का विकास- जयमंगल

Bermo : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने फुसरो नगर परिषद सभागार में 26 मई को सीसीएल अधिकारियों और नगर परिषद् (नप) के पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ बैठक की. बैठक में विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. समस्याओं से अवगत होने के बाद उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बेवजह कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा. विधायक ने कहा कि सीसीएल व नप अधिकारी मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करें, जिससे इस नगर परिषद् क्षेत्र का जिले व प्रदेश में अलग स्थान हो. उन्होंने नप क्षेत्र में नया पानी कनेक्शन देने समेत नाली व कचरे की सफाई के भी निर्देश दिए. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम एमके राव, नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, ढोरी एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, बीएंडके एसओपीएडपी एसके झा समेत मेघनाथ सिंह, पुनेश्वर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648501&action=edit">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट: 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही