Bermo : सीसीएल ढोरी क्षेत्र और सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल की ओर से 20 जुलाई गुरुवार को ढोरी में पौधरोपण किया गया. साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए दूसरे लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया. सीसीएल ढोरी के सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार श्रमिक नेता विकास कुमार सिंह व धीरज पांडे ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं. हर किसी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि हरियाली बनी रहे. समर्पण एक नेक पहल संस्था के चंदन कुमार चौहान, सुमित कुमार व भरत वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम दैनिक जीवन में अपने छोटे-छोटे योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. [wpse_comments_template]
बेरमो : सीसीएल व समर्पण एक नेक पहल ने किया पौधरोपण
Last Updated: Jul 20, 2023 12:00 AM (IST)