Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल सीएमडी ने कोलियरी का लिया जायजा

 
परियोजना कर्मचारियों से ली समस्या और उत्पादन की जानकारी
Bermo : सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वोरा रेड्डी ने नौ जुलाई को कथारा एरिया के सभी परियोजना का दौरा किया. सीएमडी ने कथारा एरिया के सवांग गोविंदपुर कोलियरी, कथारा कोलियरी, स्वांग वाशरी, कथारा वाशरी और जारंगडीह कोलियरी का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारियों से काम के दौरान आ रही समस्या और उत्पादन की जानकारी ली. दौरे के दौरान उन्होंने माइंस का निरीक्षण किया. क्षेत्र भ्रमण के बाद वे कथारा जीएम ऑफिस पहुंचे. जहां कथारा क्षेत्र के जीएम डीके गुप्ता ने कथारा एरिया में पिछले वर्ष का लक्ष्य और उत्पादन और वर्तमान वर्ष के उत्पादन लक्ष्य और अब तक उत्पादन की जानकारी दी. परियोजनाओं में उत्पादन के दौरान आ रही समस्या बताई. सीएमडी ने मुख्यालय स्तर से समस्या समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर गोविंदपुर परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी बीके साहू, जारंगडीह कोलियरी के पीओ पी गुइन, सवांग वाशरी के पीओ गांधेय संतोष, कथारा वाशरी के पीओ विजय कुमार, कथारा एरिया के एसओपी माइनिंग विनोद कुमार, एसओपी एक्सकैवेशन के जयराम पैकरा, सीएसआर हेड पंकज कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-cisf-conservatorys-cultural-program-organized/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ संरक्षिका का संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template] दौरा के दौरान जानकारी लेते सीसीएल सीएमडी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही