Search

बेरमो : सीसीएल कर्मी की पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डांस क्लास में जाने पर परिजनों ने लगा दी थी रोक

Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार कॉलोनी निवासी सनत गिरि की पुत्री शिवानी कुमारी 16 वर्ष ने 21 सितंबर की देर शाम को अपने सीसीएल के क्वार्टर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. बेरमो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक के सीसीएल कर्मी पिता अपने बेटी को डांस क्लास में जाने से मना किया था. इसी से वह नाराज हो गई. सीट वाले कमरे में गई और पंखे पर फंदा लगाकर लटक गई. परिजनों व आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे छत पर लगी सीट को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और लड़की को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता सनत गिरि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो वर्क शॉप में फीटर पद पर कार्यरत है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/bermo-mother-was-in-shock-after-daughters-death-dead-body-found-on-railway-track/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : बेटी के निधन के बाद मां थी सदमे में, रेलवे पटरी पर मिला शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp