Search

 
 
 

बेरमो: सीसीएल कथारा एरिया के जीएम हर्षद ने पदभार संभाला, कहा- कथारा में कोयला उत्पादन की असीम संभावनाएं

 
Brmo :  सीसीएल कथारा एरिया के नए महाप्रबंधक हर्षद दातार ने सोमवार को पदभार संभाल लिया. श्री दातार के कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान जीएम महेंद्र कुमार पंजाबी ने  गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद पद की जिम्मेदारी सौंप दी. महाप्रबंधक एमके पंजाबी का स्थानांतरण जीएम अंडर ग्राउंड सीसीएल हो गया है. निवर्तमान जीएम एम के पंजाबी ने कहा कि बेरमो कोयलांचल के कथारा बीएड़के और ढोरी एरिया में कार्य के दौरान जो सम्मान मिला है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-1200-pending-cases-related-to-sc-st-act/">झारखंड

: एससी-एसटी एक्ट से संबंधित 1200 मामले लंबित पदभार ग्रहण करते ही जीएम हर्षद दातार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र में कोयला उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं. सीसीएल मुख्यालय द्वारा दिये गये 25 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जायेगा. इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि एरिया के विकास के लिए टीम बनाकर कार्य किया जायेगा. मालूम हो कि बीएंडके एरिया के तत्कालीन जीएम आर बी सिंह के कार्यकाल में हर्षद दातार कारो परियोजना पीओ भी रह चुके हैं.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही