Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल कथारा ने स्वच्छता रथ को किया रवाना

 
Bermo : सीसीएल के कथारा महाप्रबंधक कार्यालय से स्वच्छता का संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देशअय के साथ बुधवार 28 जून को स्वच्छता रथ रवाना किया गया. यह जागरुकता रथ आसपास के सभी परियोजनाओं व कॉलोनी का भ्रमण करके स्वच्छता का संदेश देने का काम करेगा. सीसीएल कथारा एरिया के उत्खनन विभाग के जीएम जयलाल सिंह पैकरा, एसओपी अर्जुन प्रसाद, जयंत कुमार और सीएसआर प्रमुख कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रथ को रवाना किया. जीएम जयपाल सिंह पैकरा ने कहा कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करके स्वास्थ्य ओर स्वच्छता को बढ़ावा देने की ज़रूरत है. सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार होना ज़रूरी है. क्षेत्र में जूट के थैला का वितरण किया जा रहा है. 30 जून को फलदार वृक्ष के वितरण व रोपण का भी कार्यक्रम भी रखा गया है. विभिन्न स्कूलों के सहयोग से स्वच्छता रैली और स्वच्छता से जुड़े नुक्कड़ नाटक के मंचन का भी निर्णय लिया गया है. आने वाले दिनों में डस्टबिन वितरण का भी आयोजन किया जाएगा. स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. जिसमे अब तक 11 स्कूलों के 1022 विद्यार्थियों ने भाग लिया है. स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 1 जुलाई को ऑफिसर क्लब, कथारा में किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-meter-reading-affected-for-two-months-people-fear-of-getting-huge-bills/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दो माह से मीटर रीडिंग प्रभावित, लोगों को भारी भरकम बिल आने का डर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही