Search

 
 
 

बेरमो: सीसीएल कर्मी ने की मदद, छात्रा ने भरा इंटर परीक्षा का फार्म

 
Bermo: सीसीएल कर्मी प्रत्यूष कुमार राय उर्फ शनी ने इंटर की छात्रा ज्योति कुमारी को फार्म भरने में मदद की. बताया जाता है कि बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड के बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी की छात्रा ज्योति की आर्थिक स्थिति खराब है. इस वजह से वह पिछले 2 वर्षों से इंटर का परीक्षा फार्म नहीं भर पा रही है. बेरमो के सामाजिक संस्था प्रभात मंडल के द्वारा यह बात जब शनी को पता चला, तो वे आगे आये. उन्होंने छात्रा को आर्थिक सहयोग देकर इंटर का परीक्षा फार्म भरवाया. इसमें प्रभात मंडल ने अतिरिक्त मदद की. साथ ही दीपावली का तोहफा प्रदान किया. इस पुनीत कार्य की जानकारी मिलने पर बेरमो के बुद्धिजीवियों ने सामाजिक संस्था के साथ गरीब छात्रा को आर्थिक सहयोग करने पर सीसीएल कर्मी की सराहना की. कहा कि समाज के अन्य समृद्ध लोग भी इस तरह के पुनीत कार्य में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. मौके पर संस्था के असीम सेनगुप्ता और किशोर कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-and-dg-anurag-gupta-released-the-book-ready-reference/">डीजीपी

नीरज सिन्हा और डीजी अनुराग गुप्ता ने पुस्तक रेडी रेफरेंस का किया विमोचन    
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही