पुलिस को देखकर फरार हो गए कोयला चोर
Bermo: सीसीएल के सुरक्षा गार्ड ने क्षेत्रीय गस्ती दल व बोकारो थर्मल थाना के गस्ती दल के साथ मिलकर जरांगडीह कांटा चेक पोस्ट में कोयला चोरों के विरुद्ध छापामारी की. छापेमारी में एक बाइक जब्त कर बीटीपीएस थाना को सौंप दिया गया. इसी क्रम में कोयला चोरों की ओर से जमा किया गया लगभग 35 टन कोयला बरामद कर कांटा में जमा किया गया. हालांकि पुलिस को देखकर कोयला चोर फरार हो गए. छापेमारी दल क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, नागेश्वर नोनिया, देवांसु, संजय कुमार दास, उमेशवर प्रसाद, जरांगडीह कोलियरी सुरक्षा प्रभारी मनोज साव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यहभी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment