Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने अवैध सुरंगों को किया ध्वस्त

 
विधि-व्यवस्था बनाए रखने को तैनात थी गोमिया पुलिस
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेस-2 खुली खदान के समीप बने दर्जनों अवैध मुहाने को क्षेत्र के सुरक्षा विभाग ने डोजरिंग कर बंद करा दिया. यह जानकारी क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने दी. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा विभाग की ओर से अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रही है. जहां भी अवैध रूप से खनन की जानकारी मिलती है वहां डोजरिंग कर मुहाना को बंद कर दिया जाता है. 30 जून की सुबह स्वांग व गोविंदपुर खुली खदान फेस 2 के समीप करमटिया में दर्जनों अवैध सुरंगों को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्य में परियोजना प्रबंधक सुनील कक्षप भी साथ थे. इसके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के देवांशु कुमार, गुप्तचंद, डोजर ऑपरेटर लोधा, ओवरमैन राजन कुमार, सुरक्षाकर्मी प्रदीप महतो, सरस्वती देवी, सीता देवी के अलावा गोमिया थाना पुलिस विधि-व्यवस्था संतुलित करने के लिए उक्त स्थल पर डटे थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684536&action=edit">यह

भी पढ़ें: तेनुघाट : कैंप में तीन लाख रुपये के बिजली बिल की हुई वसूली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही