Search

 
 
 

बेरमो: हाईवा की चपेट में आने से सीसीएल कर्मी की मौत

 
Bermo: फुसरो- डुमरी मुख्य मार्ग अंतर्गत बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो पीओ कार्यालय के समीप हाईवा की चपेट में आने से सीसीएल कर्मी घसिया लाल राम 46 वर्ष की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी फुसरो की ओर से मकोली कॉलोनी स्थित अपने आवास मोटरसाइकिल से लौट रहा था. इसी दौरान चपरी की ओर से आ रहे एक हाईवा की चपेट में आ गया. इससे उनका एक हाथ कट गया तथा माथे पर गंभीर चोट लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से अमलो परियोजना के सेल ऑफिसर ओम प्रकाश ने उसे तुरंत केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाकर भर्ती कराया. चिकित्सक ने जांच के बाद घसिया लाल को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, ढोरी एरिया के जीएम एमके अग्रवाल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. अमलो परियोजना के पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, एसओपी अतुल कुमार सहित कई अधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विधायक ने मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की. इस पर जीएम ने आश्वस्त किया कि उनके आश्रित को नौकरी दिया जायेगा. मृतक के पुत्र बाहर रहते हैं, इसलिए उनके लौटने तक मृतक के शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है. आश्रित के आने के बाद दाह संस्कार किया जाएगा. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता प्रकाश सिंह, यूनियन के गिरिजा शंकर पांडेय, रविन्द्र कुमार मिश्रा, छेदी नोनिया, विकास सिंह, राहुल कुमार, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन सिंह, जवाहरलाल, विनोद चौहान, चंदन चौहान सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली. साथी घटना पर दुख भी जताया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही