Search

 
 
 

बेरमो : सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिला नियुक्ति पत्र

 

अमलो परियोजना में कार्यरत घसिया लाल की हाइवा के धक्के से हो गई थी मौत

Bermo : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो परियोजना में कार्यरत घसिया लाल राम (46 वर्ष) की 15 अगस्त को हाइवा की चपेट में आकर मौत हो गई. वह मकोली नीचे घौड़ा का रहने वाला था. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, बीएमएस के रवींद्र कुमार मिश्रा व भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह की पहल पर सीसीएल ढोरी प्रबंधन ने मृतक के छोटे पुत्र अजय कुमार को नौकरी दी है. परिजनों की सहमति पर ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यालय में 16 अगस्त बुधवार को अजय कुमार को माता व अन्य परिजनों के समक्ष नियुक्ति पत्र सौंपा. साथ ही मृतक की पत्नी को 75 हजार रुपए का चेक प्रदान किया. ज्ञात हो कि घसिया लाल राम मंगलवार को बाइक से फुसरो से मकोली नीचे घौडा स्थित अपने आवास लौट रहा था. रास्ते में फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर अमलो पीओ कार्यालय के समीप तेज गति से आ रहे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मकोली मोड़ के पास सड़क जाम कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. नियुक्ति पत्र देने के मौके एसओपी प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक एके मिश्रा, श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह, आर उनेश, विनय कुमार सिंह, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, जवाहरलाल यादव, छेदी नोनिया, विकास सिंह, मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह, अविनाश सिंह, महफूज आलम, घीरज पांडेय, बैजनाथ महतो, कुंज बिहारी प्रसाद, मनोज ठाकुर, कैलाश ठाकुर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/in-pakur-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-atal-ji-with-devotion/">पाकुड़

में भाजपाइयों ने श्रद्धा से मनाई अटल जी की पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही