Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: ड्यूटी के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत, परिजनों ने की नौकरी की मांग

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना में कार्यरत कर्मी की बुधवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. वह वॉल्वमैन के पद पर कार्यरत था. सीसीएल कर्मी बालगोविंद भर सुबह काम करने पहुंचा था. वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. जल्द ही उसे सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजन नियमसंगत प्रोविजनल नियुक्ति देने की मांग करने लगे. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान कामगार के निधन होने पर उनके आश्रित को प्रोविजनल नियुक्ति दी जाती है. इसलिए उनके आश्रित को कंपनी प्रावधान अनुरूप अविलम्ब नौकरी दी जाए. मृतक के आश्रित ने बताया कि बालगोविंद भर बुधवार को जनरल पाली के ड्यूटी के दौरान पिपराडीह कॉलोनी में पानी सप्लाई का वॉल्व खोल रहे थे. इसी बीच कार्यस्थल पर वह बेहोश हो गए. लोगों की मदद से बालगोविंद को इलाज के लिए सीसीएल के स्वांग डिस्पेंसरी ले गए. यहां व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे कथारा अस्पताल पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/sharad-pawar-met-modi-said-attaching-sanjay-rauts-property-is-injustice/">मोदी

से मिले शरद पवार, बोले- संजय राउत की संपत्ति कुर्क करना अन्याय है     
जहां चिकित्सक डॉ मेघनारायण राम ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर कार्मिक प्रबंधक रवि प्रकाश यादव अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि बालगोविंद की हाजिरी नहीं बनने के कारण आश्रित को प्रोविजनल नौकरी नहीं दी जा सकती है. हालांकि प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद परिजन मान गए. बोकारो थर्मल के पुअनि प्रभास वर्णवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट के बेरमो अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बालगोविंद यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था. वार्ता के दौरान कार्मिक प्रबंधक रवि प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, श्रमिक प्रतिनिधि उत्तम कुमार, यदु राणा, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र नोनिया, चंद्रमा यादव, धर्मेंद्र सिंह और अनिल यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-family-parties-are-enemies-of-democracy-bjp-is-following-the-mantra-of-ek-bharat-shreshtha-bharat/">पीएम

मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन, भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही