Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सड़क दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत

Bermo : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी में कार्यरत कर्मी 50 वर्षीय श्याम राम की गांधी नगर रांची में 10 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें कि 6 जून को वह अपने क्वार्टर से बाइक से जा रहा था कि फुसरो-गोमिया मार्ग के जारंगडीह न्यू ढाबा और पूल के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में घायल सीसीएलकर्मी को रीजनल अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो मुस्कान अस्पताल भेज दिया. यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सीसीएल के गांधी नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वह जारंगडीह कोलियरी में शावेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663888&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : लापता युवक का ओडिशा में मिला शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही