Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल के नए सीएमडी ने बीएंडके और ढोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण

 
कहा, चालू वित्तीय वर्ष में पूरा होगा उत्पादन लक्ष्य, विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय Bermo : सीसीएल के नए सीएमडी सह कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी बी वोरा रेड्डी ने शनिवार 8 जुलाई को सीसीएल के ढोरी और बीएंडके एरिया का दौरा किया. दौरे के क्रम में बीएंडके के खासमहल-कोनार, बोकारो कोलियरी, कारो परियोजना और करगली गेट स्थित स्लरी प्वाइंट और ढोरी प्रक्षेत्र के एएडीओसीएम परियोजना का निरीक्षण किया. सीएमडी ने बीएंडके जीएम एमके राव व ढोरी जीएम एमके अग्रवाल से कोयला उत्पादन व डिस्पैच से संबंधित जानकारी ली. साथ ही परियोजना का नक्शा का अवलोकन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. सीएमडी बी वोरा रेड्डी ने कहा कि देश में ऊर्जा में कोयला की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए लक्ष्य के अनुसार उत्पाद और कोयला का सम्प्रेषण करना है. कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में उत्पाद के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने यहां ग्रामीणों के साथ बैठ कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने कहा कि पिछरी परियोजना चालू करने की दिशा में पहल की जा रही है. विस्थापितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर बीएंडके जीएम एमके राव, ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, करगली पीओ मनोज कुमार, अमलो पीओ के आर सत्यार्थी, खास-ढ़ोरी पीओ रंजीत कुमार, कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, बोकारो पीओ अरविंद कुमार शर्मा, खासमहल-कोनार पीओ कन्हैया शंकर गेवाल, कारो पीओ सतेंद्र कुमार, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, एसओ पीएडपी एसके झा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ सिंह, मैनेजर बीपी साहू, मैनेजर जीएन सिंह, एएफएम राजीव कुमार, एसओएक्स प्रवीण कुमार व यूके पासवान, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उडके, इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-gang-stealing-money-from-car-and-bike-trunk-active-in-bermo-koyachal/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बेरमो कोयलाचंल में कार और बाइक की डिक्की से रुपये चुराने वाला गिरोह सक्रिय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही