Search

 
 
 

बेरमो : अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मनायी गयी 116वीं जयंती

 
Bermo : सीसीएल बीएंडके क्षेत्र अंतर्गत करगली गेट में स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव ने माल्यार्पण किया. एमके राव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले दो स्वतंत्रता सेनानियों की आज जयंती है. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर देश सलाम कर रहा है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jharkhand-government-has-given-subsidy-in-petrol-and-diesel-people-are-not-taking-benefits/">कोडरमा

: पेट्रोल- डीजल में झारखंड सरकार ने दी है सब्सिडी, लोग नहीं ले रहे लाभ)  

देश की आजादी के लिए खुद को किया समर्पित

एमके राव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए खुद को युवा अवस्था में ही समर्पित कर दिया था. आज उन्हीं अमर शहीदों के वजह से सभी आजादी की सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद करता रहेगा. मौके पर बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओ ईएंडएम जी मोहंती, क्षेत्रीय सेल ऑफिसर मनोज कुमार, श्रमिक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, किशोर कुमार, सुशिल सिंह सहित कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, एमटी प्रेक्षा मिश्रा, एएसओ मनोरंजन सिंह, एचसी महतो आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-five-militants-including-ganjhu-ordered-by-tpc-organization-arrested-8303-rounds-of-bullets-30-hand-grenades-recovered/">लातेहार

: TPC संगठन के आदेश गंझू समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, 8303 राउंड गोली, 30 हैंड ग्रेनेड बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही