Search

 
 
 

बेरमो : सरकारी उद्योग और मजदूर विरोधी है केन्द्र सरकार : जयमंगल

 
Bermo : नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का शनिवार को स्वागत किया गया. फेडरेशन, राकोमयू और बेरमो विधानसभा के कांग्रेस नेताओं ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवासीय कार्यालय में कुमार जयमंगल का स्वागत किया. फेडरेशन अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योग और मजदूर विरोधी है. इस सरकार के रहते देश के किसी भी पब्लिक सेक्टर में कार्यरत मजदूरों का भला नहीं हो सकता. पूर्व में मिल रहे मजदूरों को सारी सुविधाएं केंद्र में कांग्रेस सरकारों ने दी है. कठिन परिस्थिति में भी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कोयला मजदूरों को अब पूर्व में मिल रहे सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है. आज मेडिकल अनफिट बंद पड़ा है. मृत कामगार के आश्रित को नौकरी में सालों लग रहा है. इलाज़ में हुए खर्च का भी समुचित पैसा नहीं दिया जा रहा है. मशीनों का समुचित सदुपयोग नहीं किया जा रहा है और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. कोयला के मजदूरों को एकजुट होकर इंटक को मजबूत करना होगा. तभी उनके अधिकार की रक्षा हो सकती है. मौके पर रीजनल कमेटी के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडे सहित महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, सुबोध सिंह पवार, बिरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, प्रताप सिंह, अरुण जय कुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, विल्सन फ्रांसिस छेदी नोनिया, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, मनोज ठाकुर,राजेंद्र सिंह, निमाई चन्द्र मंडल, ददन सिंह, जयराम सिंह, पुनीत महतो,आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, आनंद भगत, साधु बाउरी, श्रीकांत मिश्रा, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-11th-wage-settlement-historic-lakhan-lal/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक : लखन लाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही