Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल ढोरी से वार्ता के बाद विस्थापितों का चक्का जाम आंदोलन स्थगित

 
Bermo : सीसीएल ढोरी एरिया के चपरी गेस्ट हाउस में गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधन ने विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के साथ वार्ता की. महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने समिति के नेताओं से 20 फरवरी से घोषित चक्का जाम आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया. जीएम ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद विस्थापित नेताओ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. जीएम ने कहा कि विस्थापतो को कंपनी की आरआर पॉलिसी के तहत नौकरी, पुनर्वास और मुआवजा दिया जाएगा. सीएसआर योजना से पिछरी, कारीपानी आदि गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी. नेताओं ने विस्थापन नीति के तहत प्रबंधन से प्रभावित जमीन मालिकों को वाजिब अधिकार देने की मांग की. वार्ता में एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ शैलेश प्रसाद, एसओ इएण्डएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार और विस्थापितों की ओर से समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो, महासचिव काशीनाथ केवट, कार्यकारी अध्यक्ष काशीनाथ सिंह व धनेश्वर महतो, लाल मोहन महतो,  हीरामन सिंह,  नकुल सिंह, दिलीप सिंह, संजय सिंह, काली सिंह, लालमोहन यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : विशेष">https://lagatar.in/special-pension-camp-from-20th-ddc-held-a-meeting-with-officials-and-5-news-from-bokaro-bermo/">विशेष

पेंशन शिविर 20 से, डीडीसी ने की अधिकारियों संग बैठक समेत बोकारो-बेरमो की 5 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही