Search

 
 
 

बेरमो: चंद्रशेखर आजाद ने ग़ुलामी नहीं, शहीद होना पसंद किया : जीएम

 
करगली गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी की धूमधाम से मनाई गई जयंती Bermo : फुसरो के करगली गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 117 वीं जयंती रविवार 23 जुलाई को धूमधाम से मनाई गई. मौके पर बीएंडके एरिया जीएम एमके राव ने चंद्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद एसओएक्स प्रवीण कुमार, पीओ एके शर्मा, एएफएम जी चौबे, श्रमिक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह और सुशील सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर जीएम श्री राव ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले चंद्रशेखर आजाद एक निर्भीक और निडर योद्धा थे. उन्होंने अंग्रेजों के हाथों ग़ुलाम होने से बेहतर शहीद होना पसंद किया. उन्हीं वीर शहीदों के शहादत की वजह से देश आजाद हुआ. मौके पर डॉ एसके भारतीय, बीके ठाकुर, डॉ संजय कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार सिंह, प्रेक्षा मिश्रा, संजीत कुमार, सुजाता, शक्ति मंडल, तारकेश्वर चक्रवर्ती, श्याम सुंदर, भोलानाथ चक्रवर्ती, संजय सिंह, संजय मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, भजन कुमार घोष, विजय सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-security-guard-of-orica-company-died-in-suspicious-condition-while-on-duty/">बेरमो

: ओरिका कंपनी के सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही