Bermo : क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस 27 फरवरी को बेरमो प्रखंड के करगली गेट पर मनाया गया. संचालन गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर बीएंडके जीएम एमके राव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए गए. मौके पर जीएम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सरीखे क्रांतिकारियों की वजह से देश को आजादी मिली. आज हम सभी आजाद मुल्क में रह रहे हैं. माल्यार्पण करने वालों में राजीव, निखिल अखौरी,आभाष चंद्र गांगुली, सुशील सिंह, वीरेंद्र तिवारी, संतोष कुमार ओझा, अजीत अग्रवाल, संजय सिंह, प्रदीप कुमार नंदी, तारकेश्वर चक्रवर्ती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566538&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक पहुंचे भाटिया एकेडमी [wpse_comments_template]
बेरमो : शहादत दिवस पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद

Leave a Comment