Search

 
 
 

बेरमो : जातीय संगठन को मजबूत करने में जुटा चंद्रवंशी समाज

 
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
Bermo: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक 13 अगस्त को फुसरो के एक सभागार में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गया के विधायक पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने झंडोत्तोलन कर किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल मौजूद थे. सभी अतिथियों का प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ राम ने बुके देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार और संचालन प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ राम ने किया. पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि देश की आजादी में हमारे समाज के लोगों का भी अहम योगदान रहा है. हमारे समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है. हमें समय के साथ चलने की जरूरत है. शिक्षा सहित राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है. कहा कि बिहार की स्थिति चिंताजनक है.

संगठन के बिना समाज का विकास संभव नहीं : सुदेश चंद्रवंशी

राष्ट्रीय महासचिव सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता. बैठक में प्रदेश महामंत्री बासुदेव राम, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी, बोकारो जिलाध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी, नीलम सिंह चन्द्रवंशी, मदन वर्मा, दिलीप कुमार, प्रदीप वर्मा, भरत वर्मा, गौतम चन्द्रवंशी, काली चरण रवानी, राजेश वर्मा, गौतम जी, दुर्गा राम, उमेश राम, ओम प्रकाश, मनोज चन्द्रवंशी, दिनेश रवानी, सुखदेव रवानी, सुदर लाल चन्द्रवंशी, राम पुकार राम, रामनाथ राम, नागेश्वर रवानी, संजय रवानी, अमित रवानी, रामावतार जी, सुरेश रवानी, अनिल रवानी, धनेश्वर महतो, भाई प्रमोद सिंह, आदि मुख्य रूप से शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही