Search

 
 
 

बेरमो : सीएचसी गोमिया की होगी मरम्मत, विधायक ने किया शिलान्यास

 

मॉडल अस्पताल के रूप में किया जा रहा विकसित

Bermo: गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएमएफटी मद से होने वाले मरम्मत कार्य का शिलान्यास 18 सितंबर को विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है. इसे मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है. अस्पताल में सभी स्वास्थ्य से संबंधित आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे और जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाने का प्रयास किया जाएगा. जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉडल अस्पताल बनने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा और कई बीमारियों का इलाज इस अस्पताल में होगा. मौके पर मुखिया सपना कुमारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, जिला अभियंता हरिदास, राजेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार महतो, बिनोद विश्वकर्मा, मोहन साव, विपिन कुमार, प्रभु स्वर्णकार, संदीप स्वर्णकार, रविशन टुडू, बंटी पासवान, महेंद्र पासवान, रविंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, शिवचरण महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/those-who-grabbed-government-land-in-godda-district-shifted-abroad-munshi-is-looking-after-the-work/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा जिले में सरकारी जमीन हड़पने वाले विदेश शिफ्ट हुए, मुंशी देख रहा काम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही