Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : छविनाथ सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Bermo : मजदूरों नेता छविनाथ सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि फुसरो स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मनाई गई. यहां पूर्व सांसद सह राकोमसं के नेता चन्द्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे सहित अन्य उपस्थित लोगों ने छविनाथ सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर श्री दुबे ने कहा कि छविनाथ सिंह मजदूरों के नेता थे. मजदूरों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे. इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी उनके आदर्शों पर चलेंगे. पूर्व सांसद ने कहा कि मरते दम तक मैं छविनाथ सिंह के परिवार का साथ नहीं छोडूंगा. मजदूर नेता गिरजाशंकर पाण्डेय और वरूण सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को सुनकर छविनाथ सिंह दौड़े आते थे. उन्हें मजदूरों का मसीहा कहा जाता था. कार्यक्रम में भाग लेने वाले अथितियों का ढ़ोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ने स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन एरिया सचिव मंगरा उरांव ने किया. मौके पर संतोष कुमार, आशुतोष कुमार सिंहा, हराधन दत्ता, बबन रजक, शिबू दिगार, मुन्ना मिश्रा, अरविंद शर्मा, मोहम्मद तौकीर खान, सुनील वर्मा, शुभम सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक ओझा, सुनील सिंह, गुरू प्रसाद, कृष्णा कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664165&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सड़क दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही