Search

 
 
 

बेरमो : मुखिया ने स्कूल की चहारदीवारी व गेट निर्माण का किया शिलान्यास

 

ओएनजीसी बोकारो के सीएसआर मद से होगा कार्य

Bermo: गोमिया प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ के नव प्राथमिक विद्यालय में ओएनजीसी बोकारो के सीएसआर मद से चहारदीवारी और गेट निर्माण किया जाएगा. इसका  शिलान्यास मुखिया बलराम रजक ने 15 सितंबर को नारियल फोड़कर किया. उक्त निर्माण कार्य स्वयंसेवी संस्था जोर करेगी. संस्था के सचिव दीपचंद यादव ने बताया कि बोकारो जिला में ओएनजीसी प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं. मौके पर मुखिया बलराम रजक ने कहा कि पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं. इस दौरान जगसाथ राम, गिरधारी रविदास, सुरेंद्र रविदास, बसंत रविदास, तिलेश्वर रविदास, राजू रविदास, भोला रविदास, कैलाश रविदास, सूरज रविदास, अजीत रविदास, सरस्वती देवी, शांति देवी, विक्रम रविदास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-woman-dies-in-sadar-hospital-uproar-by-family-members/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही