Search

 
 
 

बेरमो : नारायणपुर में मुखिया ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

 
Nawadih : नावाडीह प्रखंड की नारायणपुर पंचायत की मुखिया जयंती देवी ने 13 सितंबर बुधवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. 15वें वित्त आयोग से नारायणपुर में 80 फीट गार्डवाल, लहिया के उपरेला में छठ तालाब में घाट का निर्माण और पारलहिया के अंबेडकर टोला में रास्ते पर पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलन्यास किया गया. मुखिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत का एक भी टोला विकास से वंचित नहीं रहेगा. वह जनता के सेवा में लगातार लगी रहेंगी. सरकार से जो भी विकास राशि आती है, लोगों की जरूरतों के अनुरूप हरेक वार्ड में कार्य कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लहिया ग्राम के छठ तालाब में घाट नहीं रहने से व्रतियों को काफी असुविधा होती थी. इसलिए उक्त तालाब में छठ घाट बनाया जा रहा है. मौके पर पंसस कालेश्वर महतो, उप मुखिया पार्वती देवी, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, जीवाधन महतो, नारायण महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-vaccination-of-children-was-done-by-setting-up-a-camp/">साहिबगंज

: कैंप लगाकर किया गया बच्चों का टीकाकरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही