Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मुख्यमंत्री ने अंकित के सपने की उड़ान को दिया पंख

Bermo: एक छात्र अब अपने सपनों का उड़ान भरने को तैयार है.उसके सपनों को पंख उस वक्त मिला जब 10 अप्रैल को बोकारो जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उसके पढ़ाई की व्यवस्था की. गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना अंतर्गत बड़की पुन्नू निवासी अंकित कुमार ने आगे की पढ़ाई के लिए सूबे के मुख्यमंत्री से ट्वीट कर मदद मांगी थी. अंकित का कोचिंग संस्थान आइपैक में नामांकन करा दिया गया है. बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी चंदन झा की उपस्थिति में कोचिंग संस्थान ने उसे नामंकन प्रपत्र व पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई. प्रशासन ने अंकित के रहने की सुविधा व नोट बूक आदि की भी व्यवस्था करा दी है. डीसी व एसपी ने अंकित के उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी है. [caption id="attachment_604191" align="alignnone" width="212"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/maa-ko-swikriti-patr-dete-adhikari-212x300.jpg"

alt="" width="212" height="300" /> मां को स्वीकृति पत्र सौंपते अधिकारी[/caption]

                  ट्वीट कर जताई थी पढ़ने की इच्छा

अंकित कुमार ने पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में करीब 96% अंक प्राप्त किया था. पिता शारीरिक रूप से कमजोर है और मजदूर मां वाहन दुर्घटना में जख्मी हो गई थी. जिससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था. पढ़ाई की इच्छा व घर की आर्थिक स्थिति की वेदना को मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए बोकारो डीसी को मामले की जांच कर हरसंभव सरकारी सहायता पहुंचाने व परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया था.

                           अम्बेडकर आवास की स्वीकृति

डीसी कुलदीप चौधरी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अंकित की मां बिराजू देवी को डा.भीमराव अंबेडकर आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा. इसको लेकर अंकित व परिजनों ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604012&action=edit=604012&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूर की ओड़िसा में मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही