Search

 
 
 

बेरमो : दिवंगत जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 
Bermo : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 18 अप्रैल को दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने चंद्रपुरा के अलारगो पहुंचे. अलारगो स्थित बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरने के बाद हेमंत सोरेन को   पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद वो सीधे स्व.महतो के पैतृक आवास पहुंचे और जगरनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. [caption id="attachment_612081" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CM-SRADHANJALI-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दिवगंत जगरनाथ महतो की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन[/caption] इसके बाद दिवंगत महतो की पत्नी बेबी देवी और बेटा अखिलेश महतो उर्फ राजू से मिलकर हाल चाल पूछा. मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्व.महतो की पत्नी बेबी देवी फफक कर रो पड़ी. मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि ईश्वर सब कुछ ठीक करेंगे. [caption id="attachment_612083" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CM-SITTING-OFFER-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> स्व.जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी से मिलते सीएम हेमंत सोरेन[/caption] डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के शिक्षा और मद्यनिषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को इलाज़ के दौरान चेन्नई में हो गई थी. जगरनाथ महतो की पहली बार 25 सितंबर 2020 को तबीयत बिगड़ी थी. जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. करीब एक माह तक रांची में इलाज़ के बाद जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तब 19 अक्टूबर 20 को एयर एंबुलेस से चैन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 28 अक्टूबर 22 को लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. इसके बाद वे स्वस्थ होकर लौट आए थे. रांची सरकारी आवास में स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ काफी दिन तक रहे. इसके बाद पुनः विभाग के काम को धीरे-धीरे करने लगे. बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को उन्हें पुनः तकलीफ महसूस हुई तो उन्हें विधानसभा से सीधे अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद बेहतर इलाज़ के लिए चेन्नई ले जाये गए. जहां 6 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली. यह">https://lagatar.in/bermo-all-round-development-of-society-will-happen-only-through-education-nk-chowdhary/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : शिक्षा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास : एनके चौधरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही