Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नावाडीह व कसमार प्रखंड में उत्कृष्ट विद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Bermo/ Nawadih : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के नावाडीह और कसमार प्रखंड में दो उत्कृष्ट विद्यालय का रांची से ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 मई को किया. इस अवसर पर नावाडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सूबे में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया है. इस कड़ी में बोकारो जिले में तीन उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया गया. इन तीन विद्यालयों में से बेरमो अनुमंडल के नावाडीह व कसमार प्रखंड में दो विद्यालय हैं. एक विद्यालय जिले के चास में है. इन तीनों  स्कूलों में प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसमार और रामरुद्रा प्लस टू उच्च विद्यालय चास शामिल है. उपायुक्त ने कहा कि इन विद्यालयों में भाषाई गेप को कम करने के लिए विद्यार्थी हाईब्रिड बोर्ड पर पढ़ाई करेंगे. इसके बाद आने वाले वर्षों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पैर्टर्न पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी. जिले में खनिज फंड के माध्यम से अन्य स्कूलों को भी टेकअप किया जाएगा. शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है. मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्ती श्रीजी, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम, अंचलाधिकारी बेरमो मनोज कुमार, बीडीओ नावाडीह संजय शांडिल्य, अंचलाधिकारी अशोक सिन्हा, जिला परिषद सदस्य फुलमती देवी, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, स्थानीय मुखिया समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622275&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: चार एक्सप्रेस ट्रेनों का जामताड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव: सांसद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही