Search

 
 
 

बेरमो : बाल विकास परियोजना ने मनाया गया पोषण माह

 

लोगों को मोटे अनाज के उपयोग की दी गई जानकारी

Bermo: बाल विकास परियोजना की ओर से 26 सितंबर को गोमिया प्रखंड मुख्यालय के निकट मॉडल आंगनबाड़ी परिसर में पोषण माह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सीडीपीओ, सुपरवाइजर व सेविकाएं शामिल हुईं. मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई. इसके बाद पोषण संबंधी स्टॉल लगाकर सेविकाओं को जानकारी दी गई. उपस्थित सभी सेविकाएं को शपथ दिलाई गई.  सीडीपीओ अलका रानी ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करना है. वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया है. इसके माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के लिए जागरुक किया जा रहा है. मौके पर कई शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया.  कार्यक्रम में सुपरवाइजर संध्या कुमारी, ललिता देवी, रेखा देवी, कांति कुमारी, सुषमा गुप्ता, अनिता देवी, रंजीता, शारदा, अलमा, सुमित्रा, माला, सीमा, तन्नू, रीता, मीणा सहित अन्य सेविकाएं मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/bermo-5-7-october-strike-in-coal-india-will-be-historic-united-front/">यह

भी पढ़ें:   बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही