Search

 
 
 

बेरमो : समर कैंप में मस्ती के साथ बच्चे सीख रहे हैं कई हुनर

 
Bermo : डीएवी स्कूल ललपनिया में समर कैंप के तीसरे दिन गुरुवार 18 मई को बच्चों ने अंग्रेजी और सामाज़िक विज्ञान से संबंधित कई एक्टिविटी में हिस्सा लिया. तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की पहेलियां, चित्र द्वारा कहानी लेखन, वेस्टर्न म्यूजिक, टंग ट्विस्टर, मानचित्र कार्य जैसे गतिविधियों में भाग लिया. इससे पहले बुधवार को कैंप में प्रकृति के साथ आधुनिक तकनीक का सामंजस्य स्थापित करने की थीम पर एक्टिविटी का आयोजन किया गया. तीसरी कक्षा के बच्चों नें नेस्ट मेकिंग और कक्षा चौथी के द्वारा हैंड मेड मैट बनाया. पांचवी के विद्यार्थियों ने सौर मंडल बनाया. विद्यालय की प्राचार्य उषा राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस समर कैंप का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा रहा है. कार्यक्रम में एमके सिंह, पूजा घोषाल, मुकेश, कैलाश, कविता, वंदना रोहित ऋषिकेश व सूरज सहित तमाम शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में कई स्किल सीखा रहे हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-collided-with-bamboo-woman-died/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बांस से टकराई बाइक, महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही