Search

 
 
 

बेरमो : नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

 
स्कूली के बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग रोकने का किया आग्रह
Bermo : गोमिया स्थित आईईपीएल ओरिका के मार्गदर्शन में पिट्स मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक किया. इस दौरान सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सीख दी. मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय व डॉ. विनीता पटनायक पाढी ने कहा कि जिस प्रकार मॉनसून में बदलाव हो रहा है, उससे सबक लेकर प्लास्टिक का उपयोग रोकना जरुरी है. मौके पर शिक्षक ए.के. सिंह, संजीव भट्टाचार्य और शिक्षिका संगीता कुमारी, सुजाता दास, प्रिया सिन्हा आदि मौजूद थे. वहीं लोयला विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए घातक बताया. नुक्कड़ नाटक पिट्स मॉडर्न स्कूल के मार्गदर्शन में किया गया. मौके पर अरिंदम दास गुप्ता, आई.पी.एल ओरिका, गोमिया के टीम अरिंदम घोष, रागीब बेलाल सबरी, संतोष सिंदे, मुनेश प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, प्रदीप भट्टाचार्य, मनोज कुमार, राहुल चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692228&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : मेडिक्लेम का समय खत्म होने से सेवानिवृत्त कर्मियों की धड़कन तेज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही