Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों ने निकाली साईकिल रैली

Bermo : महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो ने स्विच ऑन फाउंडेशन कोलकाता के सौजन्य से 03 जून को बच्चों की साइकिल रैली निकाली. रैली फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस, टैक्सी स्टैंड के रास्ते बेरमो प्रखंड कार्यालय पहुंची. मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर गौरव कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अंतरराष्ट्रीय समस्या बन गई है. सबको मिलकर इसे बचाने का उपाय करना है. श्याम कुंवर भारती ने कहा कि वायू प्रदूषण को रोकना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और कचड़ा प्रबंधन करना रैली का मुख्य उद्देश्य है. रैली में मनोज कुमार राय, पप्पू सिंह और ढोरी क्षेत्र सीसीएल के पर्यावरण विभाग के अधिकारी भाग लिए. कार्यक्रम में अमित रविदास, सोमर सिंह, नीतीश कुमार, सुमित कुमार, पवन कुमार महतो, रोहित कुमार सिंह, विजय रजक, साजन सिंह,सरजू सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655993&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : कुर्मी को एसटी का दर्जा के खिलाफ 15 जून को भारत बंद: आदिवासी सेंगेल अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही