Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीन साल से चौकीदार सूर्यदेव यादव को नहीं मिला मानदेय, भुखमरी के कगार पर परिवार

Bermo : गोमिया वन क्षेत्र अन्तर्गत वन विश्रामागार में चौकीदार के पद पर कार्यरत सूर्यदेव यादव पिछले तीन वर्षो से मानदेय नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति में हैं. सूर्यदेव वर्ष 1983 से इस विभाग में कार्यरत हैं. वर्तमान में 2004 से गोमिया में पदस्थापित हैं. उन्होंनें बताया कि पिछले दो साल से मानदेय भुगतान के लिए पत्राचार कर रहे हैं. लेकिन इनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पत्राचार के साथ टोल फ्री नंबर पर भी बात कर चुके हैं, मगर इस पर भी बात नहीं बनी. सूर्यदेव यादव योगदान से लेकर अब तक के सभी कागजातों को दिखाते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के छोटे से बडे अधिकारी को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन ढ़ाक के तीन पात ही साबित हुआ. परिवार में पत्नी और दो बेटा और दो बेटी है. महंगाई के इस दौर में परिवार का गुज़ारा मुश्किल हो रहा है. आवेदन देकर थक गये सूर्यदेव सूर्यदेव यादव ने बताया कि जब 01 अप्रैल 2020 से लगातार तीन माह गुजर जाने के बाद मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो उसी समय मौखिक रूप से उन्होंने अपने बडे अधिकारियों को सूचित किया. धीरे-धीरे 6 महार बीत गये मगर भुगतान नहीं हुआ. 22 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री और श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा. इस पर भी सुनवाई नहीं हुआ तो फिर 8 जुलाई 2021 को फॉरेस्ट झारखण्ड कम्पलेन या सजेशन मैनेजमेंट सिस्टम में अपनी पीड़ा दर्ज़ कराई गई. फिर 18 नवंबर 2021 को वन प्रमण्डल पदाधिकरी बोकारो को लिखित आवेदन दिया. 15 फरवरी 22 को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांचीं के अपर सचिव को पत्र दिया. फिर 16 दिसंबर 2022 को वन प्रमण्डल पदाधिकारी बोकारो, इसके बाद 4 जनवरी 2023 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची को भी मेल किया. इसी महीने का 17 फरवरी को टोल फ्री नंबर पर बात कर अपनी पीडा साझा की, लेकिन नतीज़ा सिफर रहा. यह">https://lagatar.in/child-rights-protection-commission-member-inquired-about-child-labor-in-bokaro/">यह

भी पढ़ें : बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बोकारो में बाल श्रम की ली जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही