Search

 
 
 

बेरमो : सीटू व किसान सभा ने मणिपुर के सीएम का फूंका पुतला

 
मणिपुर में हुई जघन्य घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Bermo : सीटू और किसान सभा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई को गोमिया प्रखंड के सवांग स्थित सीटू कार्यालय के समीप मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया. इस मौके पर सीटू और किसान सभा के नेता व कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, देश के प्रधानमंत्री मणिपुर की घटना पर जवाब दो, मणिपुर की घटना की जांच हो संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछले लगभग 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मौन है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अविलंब मणिपुर को जलने से रोका जाए. मणिपुर में हुई जघन्य घटना की जांच व दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई हो. कार्यक्रम में राकेश कुमार, विनय महतो, लखन महतो, विनय स्वर्णकार, भोला स्वर्णकार, गौतम राम, भुनेश्वर महतो, केशव कुमार, सुगन यादव, बैजनाथ ठाकुर, शंकर यादव, मोहम्मद बशीरुद्दीन, टेकलाल गोस्वामी समेत दर्जनों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711149&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में सामूहिक विवाह पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही