Search

 
 
 

बेरमो : सीटू ने सीसीएल स्वांग वाशरी के पीओ को सौपा मांग पत्र

 
12 सूत्री मांग पत्र में कई समस्याओं का किया है उल्लेख
Bermo : एनसीओईए (सीटू) स्वांग वाशरी शाखा का प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल के कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के नवनियुक्त परियोजना पदाधिकारी ए.के श्रीवास्तव से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने किया. इस मांग पत्र में स्वांग वाशरी के सभी प्लांट में इमरजेंसी लाइट या डीजी की व्यवस्था करने, मजदूरों को जूता, टोपी टॉर्च, गमबूट आदि सुरक्षा उपकरण देने, अस्पताल में स्थाई रूप से डॉक्टर, नर्स चिकित्सा कर्मी की व्यवस्था करने आदि की 12 सूत्री मांगें शामिल हैं. प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के राकेश कुमार, राजकुमार मल्लाह, मोहम्मद इसराइल, सोबिया देवी, अब्दुल लतीफ, मोहनलाल कुमार आदि शामिल शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734200&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : बसेरा हाउसिंग सोसाइटी में सावन महोत्सव मना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही