Search

 
 
 

बेरमो : एरियर भुगतान में गड़बड़ी के खिलाफ सीटू ने की पीट मीटिंग

 

नुक्कड़ सभा में वेतन पर्ची में सुधार सहित कई मांगों पर हुई चर्चा

Bermo: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर परियोजना परिसर में 13 सितंबर को सीटू ने पीट मीटिंग की. इस पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव पीके विश्वास ने कहा कि एरियर भुगतान में गड़बड़ी हुई है. इसमें सुधार के लिए प्रबंधन को पत्र दिया गया है. प्रत्येक मजदूर को एरियर का कैलकुलेशन सीट, वेतन की अलग पर्ची व एरियर की अलग पर्ची देने की मांग की गई है. उन्होंने गड़बड़ी को तुरंत सुधार करने की मांग की. इधर वेतन समझौता के खिलाफ अधिकारियों का एक गुट जबलपुर हाईकोर्ट में केस किया है. इस संबंध में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने संज्ञान में लिया है. यूनियन अब नई रणनीति पर विचार कर रही है. सीटू नेता ने कहा कि मजदूरों को कोई नुकसान ना हो और कोयला उद्योग में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए यूनियन आवश्यक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजी मालिकों के हाथों में सौंपने में लगी है. इसके खिलाफ संघर्ष की तैयारी करें. इस मीटिंग में शाखा सचिव गौतम राम पासवान, राजकुमार मल्हा, बंगाली पासवान, प्रदीप पासवान, लगनु मुंडा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/tenughat-youth-accused-in-student-murder-case-arrested/">यह

भी पढ़ें: तेनुघाट : छात्रा हत्याकांड में आरोपी युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही