Search

 
 
 

बेरमो: नगर परिषद के चेयरमैन ने B&K जीएम से की मुलाकात

 
Bermo: फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सोमवार को सीसीएल B&K के जीएम से मिले. उन्होंने पानी की समस्या को लेकर जीएम से मुलाकात की. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल क्षेत्र में 3 दिनों से पाइप लाइन फट जाने से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि जहां पाइप फट गया है, उक्त स्थल का निरीक्षण किये. इसके बाद सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव से मिलकर पानी आपूर्ति करने की मांग की. उन्होंने नगर क्षेत्र में तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति के लिए वार्ता की. अध्यक्ष ने कहा कि महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि जब तक पाइप लाइन बाधित है, तब तक उक्त स्थलों पर टैंकर से पानी आपूर्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें- PNB">https://lagatar.in/pnb-scam-ed-files-supplementary-chargesheet-mehul-choksis-wife-preeti-also-accused/">PNB

Scam : ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दर्ज की, मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति भी आरोपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही