Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: रामनवमी को लेकर दो गुटों में झड़प, मौके पर पहुंचा प्रशासन

Advertisement
Advertisement
Bermo: रामनवमी को लेकर फुसरो राजबेड़ा में दो गुटों में झड़प हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि फुसरो पटेल चौक से कुछ युवक बाइक से एक साथ राजाबेड़ा के शाह मोहल्ला से गंझू मोहल्ला होते हुए बेरमो प्रखंड कार्यालय के पास जुलूस में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान दूसरे गुट के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसमें दोनों गुटों में बहस हो गई. इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पत्थर से वार करने का आरोप लगाया. मामले की सूचना पाकर बेरमो एसडीएम अनंत कुमार, बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा, बेरमो बीडीओ मधु कुमारी और बेरमो थाना प्रभारी शैलेश चौहान मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-narendra-modis-virtual-meeting-with-us-president-on-monday-talks-on-ukraine-possible/">प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति से सोमवार को वर्चुअल बैठक, यूक्रेन पर बातचीत संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही