Search

 
 
 

जिला बनाने की मांग को लेकर बेरमो बंद रहा असरदार

 

बंद रहीं दुकानें, जगह-जगह टायर जलाकर किया समर्थन

Bermo : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को बेरमो बंद असरदार रहा. बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने में लगे रहे. तेनुघाट, गोमिया, पेटरवार और बेरमो चार नंबर मोड़ पर आंदोलनकारी देर तक जमे रहे. पेटरवार चौक पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो, समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, राकेश कुमार, तेनुघाट में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, बेरमो में पूर्व जिप सदस्य आफताब आलम ने मोर्चा संभाल रखा था. संघर्ष समिति के लोगों ने गोमिया चौक पर टायर जलाकर बंद के समर्थन में सड़क पर धरना दिया. इसके चलते गोमिया से हजारीबाग, पेटरवार और फुसरो जाने वाली मुख्य सड़क जाम हो गई. सड़क पर वाहनों की कतार लग गई. वहीं, गोमिया, स्वांग, हजारीबाग मोड़, साड़म व होसिर चौक के दुकानदादारों में अपनी दुकानें बंद रखीं. धरना में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, समिति के मिथुन चंद्रवंशी, विपिन कुमार, विनोद यादव सहित अन्य लोग शामिल थे. वहीं विस्थापित नेता नरेश प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर फेज टू में लोहा पुल से छिलका पुल के बीच कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद करा दी. दोपहर एक बजे गोमिया सीओ प्रदीप कुमार महतो गोमिया चौक पर पहुंचे और बंद समर्थकों से बात कर जाम हटाया. बंद के समर्थन में अधिवक्ता संघ तेनुघाट से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, साड़म मुखिया शोभा देवी, रहमतुन निशां, विद्यानंद प्रसाद, सुरेंद्र यादव, विक्की जैन आदि ने बंद को सफल बताया है. यह भी पढ़ें : आर्यभट्ट">https://lagatar.in/three-students-of-dps-bokaro-won-in-aryabhatta-mathematics-challenge-competition/">आर्यभट्ट

गणित चैलेंज प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के तीन विद्यार्थियों ने मारी बाजी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही