Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Bermo : अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 4 मई को कस्तूरबा व जरीडीह संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव और विशिष्ट अतिथि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल व एसओपी प्रतुल कुमार थे. चार सत्रों में बंटे कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई. प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए ब्रह्म जी राव ने कहा की विद्या भारती की ओर से संचालित स्कूलों के मेरुदंड आचार्य हैं. आचार्यों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए. विद्या भारती संचालित स्कूल स्वच्छता एवं नव चेतना का सृजन करती है. बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी के पूर्व व्याख्याता डॉ. रविंद्र कुमार सिंह ने द्वितीय सत्र का संचालन करते हुए हिंदी भाषा के विकास, महत्व व इसकी उपयोगिता पर चर्चा की. तृतीय सत्र का संचालन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोकारो के प्राचार्य रणसुमन सिंह ने किया. समापन सत्र में राजकमल की शिक्षिका पूजा कुमारी ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं बाल केंद्रित शिक्षा पर चर्चा की. कार्यशाला को जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया. कहा कि विद्या भारती संचालित स्कूलों में भारतीय संस्कृति आधारित संस्कार युक्त शिक्षा दी जाती है. विद्या भारती के स्कूलों का चौमुखी विकास हो इसकी पूरी कोशिश की जाएगी. मौके पर संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627324&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अध्ययन यात्रा पर बोकारो पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही